Sunday, June 29, 2014

मीडिया के हनुमान


हमने हनुमान को तो जीवित रूप मे कभी देखा नहीं उन्हे या तो अपने घरों मे तसवीरों के शक्ल मे लटके देखा या फिर मंदिरों मे मूर्तियों के रूप मे देखा या फिर रामननन्द सागर के रामायण मे दारा सिंह को हनुमान बनते देखा, लेकिन चलिये आज मै आपको हनुमान के साक्षात दर्शन कराता हूँ ,यन्हा पर मै आपको बता दूँ की अब हनुमान की परिभाषा थोड़ी बदल गयी है , इन्हे हम देख तो सकते हैं पर पूजा नहीं कर सकते। आज के हनुमान तो हनुमान नहीं हैं लेकिन राम भी राम नहीं है राम तो ऐसे हैं की रावण कहलाने लायक नहीं हैं।  मीडिया मे तो ऐसे हनुमान की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। एक वो हनुमान थे जो प्रभु राम के लिए कुछ भी कर सकते थे, पर मीडिया के हनुमान राम से कुछ भी करा सकते हैं।  उस हनुमान के जीवन का आधार सत्य था, पर यह हनुमान चुगलखोरी, झूठ और जालसाज़ी पर ज़िंदा हैं । आवागमन के साधन के रूप मे हनुमान राम का use किया  करता है । job मे नहीं हैं राम जी को याद करो, किसी को उसके job से हटवाना है राम जी हैं ना, आप लोगों ने ऐसे कई हनुमान के साक्षात दर्शन किए होंगे मैंने भी किया है नाम नहीं लूँगा बुरा लग जाएगा। राम जी अगर खुद disturb हैं या job मे नहीं हैं तो फिर यह हनुमान कही गूम हो जाते हैं। पर राम जी एक बार power मे आ गए तो फिर क्या problem, एक बार फिर भक्ति रस की धारा , अब बेचारे राम क्या करे भक्त की भक्ति से तो प्रसन्न होना ही पड़ता है , अब राम खुश तो फिर क्या हनुमान के career से नौकरी का संकट खत्म।  आनन फानन मे नौकरी पर रख लिया salary भी बढ़ गयी फिर चाहे हनुमान के आने से किसी दूसरे की नौकरी पर ही क्यों ना संकट के बादल छा जाए। इससे राम को क्या मतलब, बस उसका प्रिय हनुमान प्रसन्न तो वो भी प्रसन्न।अब भाई राम ने हनुमान को इतनी security तो कलयुगी हनुमान का भी कोई फर्ज तो बनता है ना , हनुमान को भी कभी कभी थोड़े काम तो करने ही पड़ेंगे, थोड़ा सा वक़्त अपने office time  के अलावे देना तो पड़ेगा । इस मीडिया मे तो आश्चर्यजनक रूप से एक राम कई कई हनुमान पाले होते हैं बस राम का काम इतना होता है की उसे job से हटाये नहीं, उसे ज्यादा काम ना दे, भारी से भारी गलती को छोटी बना दे, समय समय पर salary भी बढ़वा दे चाहे वो उस काबिल हो या ना हो,इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता । हनुमान को भी यह ध्यान रखना होता है की उसके राम के खिलाफ कौन कौन है और क्या क्या कहता है और वो इसकी सूचना राम तक पहुचा कर निश्चिंत अरे राम जी आपके ऊपर भी एक राम हैं जो सबके राम हैं उनसे तो डरा करो जब उसका डंडा चलेगा न तो कन्ही के नहीं रह जाओगे


NOTE- हनुमान केवल पुरुष ही नहीं हो सकते हैं बल्कि महिलाएं भी हो सकती हैं जो कुछ भी कर गुजर सकती हैं।  CAUTION- कृपया इसे अपने आप पर ना लें। 

No comments: